Rajasthan news : राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड स्थित सूर्य नगर के एक निजी हॉस्टल की है।
दो दिन पहले ही आया था हॉस्टल
मृतक छात्र की पहचान दिनेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र राम मिश्र, निवासी समदड़ी, जिला बालोतरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दिनेश महज दो दिन पहले ही कोचिंग और हॉस्टल में दाखिल हुआ था। उसने एक दिन कोचिंग अटेंड की थी और शनिवार रात को उसने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और अब परिजनों को सौंप दिया गया है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। हालांकि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने मानसिक तनाव या पढ़ाई के दबाव में यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...