अंबाला। नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार कुलविंद्र कौर ने नांमाकन दाखिल किया। उनके साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
नामांकन के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी। नगर निगम में फैला भ्रष्टाचार एक बड़ा मुदा होगा। इस अवसर पर कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने भी मीडिया से बात की। नामांकन दाखिल करने से पहले शहर के मानव चौक के नजदीक एक नामांकन कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अम्बाला से सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, एआईसीसी के सचिव चेतन चौहान, कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन, कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, शहरी जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी,राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता, मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने अपने विचार रखे।
कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह सैनी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दविन्द्र बजाज ने शानदार तरीके से किया। इस अवसर पर नगर निगम में सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे लगभग सभी उम्मीदवार भी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से आज दिखाई एकजुटता भाजपा के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलविन्दर सिंह पूनिया, हरजिन्दर सिंह पूनिया, कुलदीप सिंह गुल्लू, तरूण चुघ, नवीन गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, सतीश सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...