Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab लोकसभा चुनावः कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 24451 पोलिंग स्टेशनों पर हो रहा मतदान, सुबह 7 बजे से लकेर दोपहर 1ः 30 तक 37.80% हुआ मतदान, DC आशिका जैन ने मोहाली में डाला वोट

June 1, 2024

Punjab लोकसभा चुनावः कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 24451 पोलिंग स्टेशनों पर हो रहा मतदान, सुबह 7 बजे से लकेर दोपहर 1ः 30 तक 37.80% हुआ मतदान, DC आशिका जैन ने मोहाली में डाला वोट

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच पंजाब के 24451 पोलिंग स्टेशनों पर सुबह सात बजे वोट डालने का सिलसिला शुरु हो गया। पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां शाम को ही ईवीएम मशीनों को लेकर पहुंच गई थीं।

जालंधर में पोलिंग स्टेशन के बाहर लगी लाइन

सुबह छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए आए स्टाफ ने मशीनों को चैक करने के लिए मोक पोल किया।

वोट पोल करने के लिए लोगों को अच्छा खासा उत्साह देखा गया। जालंधर के एक पोलिंग बूथ के बाहर लगी महिलाओं और पुरुषों की कतार।

इसके बाद सात बजे से वोटिंग करवानी शुरू कर दी । पंजाब में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। इन्हें बहुत अच्छे तरीके से टैंट लगाकर सजाया गया है और रेड कारपेट बिछाए गए हैं।

मतदाताओं के स्वागत में मोहाली के पोलिंग स्टेशन के बाहर गिद्दा डालती लड़कियां।


इतना ही मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर गर्मी से राहत के लिए छबील का प्रबंध भी कई जगहों पर किया गया है। कुछ शहरी इलाकों में तो मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए खाने-पीने के स्टाल भी विशेष तौर पर लगाए हैं। महिलाओं के साथ आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए भी प्रबंध किए हैं।

पोलिंग स्टेशन के भीतर अपना मत कन्फर्म करते मतदाता

पंजाब में कुछ पोलिंग स्टेशनों पर मतदान की शुरुआत के समय जो लोग पहुंचे थे उनका पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त साक्षी साहनी ने आज लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
अमृतसर के डीसी घनश्याम थोरी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया

पहले दो घंटों में पंजाब में 9.46 फीसदी व चंडीगढ़ में 11.64 फीसदी मतदान

चंडीगढ़। पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के पहले दो घंटों में 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 11.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से फिरोजपुर में 11.61 प्रतिशत और संगरूर में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 7.22 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 9.53 प्रतिशत, बंिठडा में 9.74 प्रतिशत, फरीदकोट में 9.83 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 8.27 प्रतिशत, गुरदासपुर में 8.81 प्रतिशत, होशियारपुर में 9.66 प्रतिशत, जालंधर में 9.34 प्रतिशत, खडूर साहिब में 9.71 प्रतिशत, लुधियाना में 9.08 प्रतिशत और पटियाला में 10.98 प्रतिशत मतदान हुआ।


सुबह जल्दी वोट डालने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, आप उम्मीदवार मालविंदर कांग, भाजपा उम्मीदवार तरणजीत संधू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी, आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल और लालजीत भुल्लर तथा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल थे।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर: आप नेता राघव चड्ढा ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर में मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी के साथ मुक्तसर में वोट डाला। कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मतदान किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।


संगरूर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और उम्मीद जताई कि शहरों और ग्रामीण इलाकों में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आएंगे। मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।


इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी 1996 के बाद पहली बार अकेले लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस, आप, शिअद और भाजपा के अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अमृतसर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

‘आप’, कांग्रेस, शिअद, भाजपा, बसपा और शिअद (अमृतसर) पंजाब की सभी सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस और ‘आप’ ने चंडीगढ़ में गठबंधन किया है। राज्य में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर, शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अणरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व नौकरशाह व भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू शामिल हैं।


चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि चंडीगढ़ में दो महिलाओं सहित 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब भर में सुबह 9 बजे तक कुल मतदान 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लुधियाना संसदीय क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 9.08% मतदान हुआ।

अमृतसर में सुबह 9:00 बजे तक 7.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

होशियारपुर में सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है।

जिला बरनाला में सुबह 9.30 बजे तक मतदान 12.58% वोट डाले गये।

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के बादल गांव के मतदान केंद्र पर अपने परिवार संग वोट डाला।

एसएडी ने इस सीट से नरदेव सिंह बॉबी मान को मैदान में उतारा है। भाजपा ने गुरमीत सिंह सोढ़ी, कांग्रेस ने शेर सिंह घुबाया और आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा है।

पूरे पंजाब में सुबह 11 बजे तक 23.91% मतदान हुआ है।

डीसी आशिका जैन ने मोहाली के सरकारी हाई स्कूल फेज 5 में बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालकर लोकतंत्र का त्योहार मनाने की अपील की।

लुधियाना में दोपहर 1:00 बजे 35.16% डाला गया वोट।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें