Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैकग्राउंड चाहे कुछ भी हो, इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत और संघर्ष हर किसी को करना पड़ता है : अजय देवगन

December 20, 2023

बैकग्राउंड चाहे कुछ भी हो, इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत और संघर्ष हर किसी को करना पड़ता है : अजय देवगन

 

Irrespective of background, everyone has to work hard and struggle in the industry: Ajay Devgan

 

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी असफलताओं को लेकर बात की है।वह, निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे।एक्टर ने कहा कि कड़ी मेहनत और संघर्ष एक ऐसी चीज है जिसकी इंडस्ट्री सभी से समान रूप से मांग करता है, भले ही उनका बैकग्राउंड कुछ भी हो।

करण जौहर के एक सवाल का जवाब देते हुए अजय ने कहा, ‘हमने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में असफलताओं को देखा है, हमने लोगों को बर्बाद होते देखा है और मैंने लोगों को यहां आकर संघर्ष करते देखा है और उनमें से कुछ को मैं जानता हूं, कहते हैं कि हम खुद को एक साल देते हैं, अगर कुछ होता है तो हम कुछ करेंगे, वरना पता नहीं… यह छोटी सी उम्मीद है।’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘हर छह महीने में, आप आफिस जाते हैं, आपको काम चाहिए और वे कहते हैं हम बताते हैं आपको, तो उसमें एक साल और निकल जाता है, ऐसे करते-करते 30-40 साल निकल जाते हैं, चाहे वो आप फिल्म इंडस्ट्री के हो या ना हो, स्ट्रगल सबके लिए बराबर है और कड़ी मेहनत तो उतनी ही करनी पड़ती है हर किसी को.. वो तो करना ही है यार।‘रोहित ने कहा, ‘यह बस चलता रहता है। यह कभी खत्म नहीं होता।‘ ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें