Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तापसी पन्नू मार्च में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड बैडमिंटन कोच मथियास बो से करेंगी शादी

February 29, 2024

तापसी पन्नू मार्च में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड बैडमिंटन कोच मथियास बो से करेंगी शादी

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर खबर है कि वो अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड मथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिनों अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आई थीं। दोनों प्रेमी युगल की शादी सिख और ईसाई रीति-रिवाज से होने की खबरें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री मार्च में उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगी। दरअसल, मथियास ने पिछले साल तापसी के जन्मदिन पर उनकी पार्टी में भी हिस्सा लिया था।

तापसी और मथियास पिछले एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। डेनमार्क के रहने वाले मथियास बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने हैं। उन्होंने 1998 में इंटरनैशनल डैब्यू किया। वह युगल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और वर्तमान में युगल में भारतीय टीम के कोच हैं। उन्होंने लंदन में 2012 ओलंपिक में पुरुष युगल में रजत पदक और 2013 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। तापसी ने 2013 में अपने बॉलीवुड डैब्यू के आसपास डेटिंग शुरू की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें