Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉन्च के पहले सप्ताह में सबसे अधिक बार देखी जाने वाली भारतीय सीरीज बनी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’

February 2, 2024

लॉन्च के पहले सप्ताह में सबसे अधिक बार देखी जाने वाली भारतीय सीरीज बनी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’

मुंबई: अपने विश्वव्यापी प्रीमियर के बाद अमेजन ओरिजिनल इंडियन पुलिस फोर्स ने अपने लॉन्च के पहले सप्ताह में प्राइम वीडियो पर एक भारतीय ओरिजिनल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पहला सीजन बनने की उपलिब्ध हासिल कर ली है। रोहित शैट्टी की एक्शन से भरपूर सीरीज को दर्शकों ने सराहा है और यह भारत और दुनियाभर में दिल जीत रही है। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज लॉन्च सप्ताह में विश्वस्तर पर 65 देशों में टॉप 10 शीर्षकों की सूची में भी ट्रैंड में रही।’इंडियन पुलिस फोर्स’ में शानदार एक्शन सीक्वेंस, जबर्दस्त कहानी और दमदार अभिनय की बदौलत यह सीरीज दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। सात एपिसोड वाले इस सीरीज में भारतीय पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है, जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।

इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें