Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

’12th Fail’ को मिला Best Filmfare Award, इन Actors को मिला Award

January 30, 2024

’12th Fail’ को मिला Best Filmfare Award, इन Actors को मिला Award

मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्की कौशल को फिल्म ‘डंकी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला।बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ के लिए शिल्पा राव को दिया गया। बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम को मिला। विक्रांत मेस्सी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया। रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को दिया गया।आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार दिया गया। ‘जरा हटके जरा बचके’ के ‘तेरे वास्ते’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता। निर्देशक डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिये दिया गया। अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) श्रेयस पुराणिक को एनिमल के गाना सतरंगा के लिये जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें