Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिग बॉस 17 के टीजर में सलमान खान के 3 नए अवतार, कहा- इस बार दिल, दिमाग और दम का खेल होगा

September 15, 2023

बिग बॉस 17 के टीजर में सलमान खान के 3 नए अवतार, कहा- इस बार दिल, दिमाग और दम का खेल होगा

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस के निर्माताओं ने इसके नए सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें होस्ट सलमान खान बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एडिशन में एक पावर-पैक फस्र्ट लुक है, जिसमें नए गेम-चेंजिंग मंत्र हैं – दिल, दिमाग और दम टीजर में सुपरस्टार सलमान खान छोटे बालों में नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘अब तक आपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के 3 अवतार‘

इसके बाद सलमान पिंक पठानी सूट पहन कव्वाल लुक में नजर आते है और कहते है- ‘ये दिल है‘। दूसरे लुक में वह एक जासूस के रूप में नजर आ रहे हैं, जो कोट, चश्मा और टोपी पहने हुए हैं और कहते हैं, ‘दिमाग ही दिमाग‘। तीसरे लुक में सलमान को एक मजबूत अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो अपने छोटे बाल, टी-शर्ट और बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। फिर वह कहते है ‘और दम‘। आखिर में सलमान कहते है, ’इस बार दिखेगा दिल, दिमाग और दम, अभी के लिए प्रोमो हुआ खत्म।’ प्रोमो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिससे फैंस शो के नए सीजन के लिए उत्साहित हो गए। बिग बॉस 17 जल्द ही कलर्स पर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें