Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जब वी मेट’ का बनने जा रहा सीक्वल, करीना नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस बनेंगी अब ‘गीत’

October 24, 2023

‘जब वी मेट’ का बनने जा रहा सीक्वल, करीना नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस बनेंगी अब ‘गीत’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री संजना सांघी सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के सीक्वल मे काम करना चाहती है।संजना सांघी ने वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से अपनी शुरुआत की थी।संजना ने इम्तियाज के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। संजना, इम्तियाज की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के सीक्वल में काम करना चाहती हैं।

संजना चाहती हैं कि उन्हें भी करीना कपूर खान जैसा आइकॉनिक रोल निभाने को मिले।फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर खान ने एक चुलबुली और खुशमिजाज लड़की गीत का रोल निभाया था।संजना सांघी ने बताया कि ‘जब वी मेट 2’ में वह करीना कपूर वाला किरदार निभाना चाहेगी। यह सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा होगा। इम्तियाज अली के साथ काम करना, एक राइजिंग एक्टर होने के नाते मेरा सपना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें