Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट की बड़ी पार्टनरशिप: जल्द लॉन्च करेंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

November 12, 2026

आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट की बड़ी पार्टनरशिप: जल्द लॉन्च करेंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क: इस वेंचर पर पिछले कुछ समय से काम चल रहा है। इसमें पहले से मौजूद IP, नया ओरिजिनल कंटेंट और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी को शामिल किया जाएगा। वहीं, इसके कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी साथ जुड़ी है।

आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सल एंटरटेनमेंट ने माइक्रो ड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है। यह पार्टनरशिप भारत की दो सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज द्वारा उभर रहे शॉर्ट फॉर्म एंटरटेनमेंट मार्केट में एंट्री को दिखाता है।

पिछले कुछ समय से आकार ले रहा यह वेंचर, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शॉर्ट फॉर्मेट, मोबाइल फर्स्ट एंटरटेनमेंट के इर्द गिर्द खुद को एक लार्ज स्केल कंटेंट इकोसिस्टम के रूप में स्थापित कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म द्वारा दोनों प्रोडक्शन हाउस के मौजूदा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा वे माइक्रोड्रामा फॉर्मेट के लिए खास तौर पर तैयार ओरिजिनल कंटेंट के डेवलपमेंट में भी इन्वेस्ट करेंगे।

डेवलपमेंट के करीब लोगों का कहना है कि प्लेटफॉर्म एक्सक्लूसिव कंटेंट पार्टनरशिप के लिए कई जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स को भी साइन कर रहा है। इस कदम के जरीन मौजूदा डिजिटल टैलेंट्स और उनके ऑडियंस को प्लेटफार्म पर दोनों प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाए गए कंटेंट के साथ पेश किया जाएगा।

वेंचर में एक बड़े टेलीकॉम पार्टनर को भी जोड़ा गया है, ताकि डिस्ट्रीब्यूशन के साथ ज़्यादा कंज्यूमर बेस तक पहुंच बनाई जा सके। कहना होगा कि यह पार्टनरशिप प्लेटफॉर्क को एक ऐसे मार्केट में बड़े स्केल पर आगे बढ़ाने के लिए एक अहम कदम है, जहां मोबाइल कंटेंट को देखने के नए एंटरटेनमेंट फॉर्मेट को बढ़ावा दे रहा है।

बातचीत वाले शॉर्ट फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म्स से अलग, इस वेंचर से प्रोफेशनल तौर पर प्रोड्यूस्ड, प्रीमियम कंटेंट को अच्छी स्टोरी टेलिंग और प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ पेश करने की उम्मीद है। इस वेंचर के पीछे बड़े प्रोडक्शन हाउस की स्टोरी टेलिंग की ताकत और क्रिएटिविटी को डिजिटल क्रिएटर्स की पहुंच और दर्शकों तक पहुंचने की काबिलियत को साथ लाने की सोच है।

आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इसमें एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब माइक्रोड्रामा एंटरटेनमेंट एक अलग कैटेगरी के तौर पर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। कई प्लेटफॉर्म इसे अपनाकर छोटे-छोटे एपिसोड के माध्यम से कहानियां दिखाने के लिए इस फॉर्मेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें एपिसोड छोटे होते हैं और कहानी तेजी से आगे बढ़ती है। ऐसे में कंटेंट बनाने, दर्शकों तक पहुंचाने और उससे कमाई करने के लिए यह एक नया जरिया बनकर उभर रहा है।

बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए भी यह कैटेगरी अपने कंटेंट का दायरा बढ़ाने, उसे दर्शकों तक पहुंचाने के नए तरीके तलाशने और बदलती पसंद के हिसाब से नए दर्शकों से जुड़ने का अच्छा मौका है।

पहले से मौजूद IP, नए ओरिजिनल प्रोडक्शन, डिजिटल क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी और टेलीकॉम डिस्ट्रीब्यूशन के सपोर्ट के साथ यह प्लेटफॉर्म बड़ी संख्या में कंटेंट के साथ मार्केट में उतरने की तैयारी में है।

इस प्लेटफॉर्म को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसके नाम, लॉन्च की रणनीति और कंटेंट से जुड़ी दूसरी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें