एंटरटेनमेंट डेस्क: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की। अब कपल ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाने की तैयारी कर रहा है। आमिर और गौरी इस ट्रिप को फैमिली हॉलीडे के रूप में देख रहे हैं। इस ट्रिप में आमिर खान के छोटे बेटे आजाद और गौरी का बेटा क्विन भी साथ होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट बच्चों के साथ मेलबर्न जाएंगे। इससे दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। वहीं आमिर और गौरी साथ में क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। आमिर और गौरी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में हिस्सा लेंगे। दोनों काम के साथ-साथ ट्रिप का मजा भी लेंगे।
आमिर खान IFFM मेलबर्न में हिस्सा लेंगे, जहां ‘सितारे जमीन पर’ में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला है। यह फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड दिए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद आमिर मरीना स्थित अपने फैमिली घर में शिफ्ट होंगे। दरअसल, इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था इसलिए आमिर अभी पाली हिल वाले घर में रह रहे थे। एक्टर ने इस बिल्डिंग में तीन अपार्टमेंट लिए हैं। एक में आमिर गौरी और क्विन साथ रहेंगे। दूसरे में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ रहेंगी। वहीं एक में आमिर खान की मां और बहनें निखहत-फरहत रहेंगी।

