Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan Birthday Special: ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने सिनेमा को दी नई सोच और पहचान

March 13, 2026

Aamir Khan Birthday Special: ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने सिनेमा को दी नई सोच और पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क (फरीद शेख): बॉलीवुड में कई सुपरस्टार हैं, लेकिन आमिर खान उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिनके लिए फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी होती है। 14 मार्च को आमिर खान का जन्मदिन है, जिसने हर फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया सोचने पर मजबूर किया।

आमिर खान ने अपने करियर में हमेशा अलग और मजबूत कहानियों को चुना। Lagaan ने भारतीय सिनेमा को ऑस्कर तक पहुंचाया, Taare Zameen Par ने बच्चों की भावनाओं को समझने की सीख दी और Dangal ने मेहनत और हौसले की मिसाल दुनिया के सामने रखी। यही वजह है कि आमिर खान की फिल्में सिर्फ हिट नहीं होतीं, बल्कि इतिहास बन जाती हैं।

उन्हें ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यूँ ही नहीं कहा जाता। आमिर खान हर किरदार के लिए महीनों मेहनत करते हैं, खुद को पूरी तरह बदल लेते हैं और फिर स्क्रीन पर ऐसा जादू दिखाते हैं कि दर्शक उस कहानी का हिस्सा बन जाते हैं।

उनके जन्मदिन पर यही कहना सही होगा कि आमिर खान सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सोच, ईमानदारी और गुणवत्ता का प्रतीक हैं।

दैनिक सवेरा टाइम्स की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि आपका हर दिन सफलता, खुशियों और नई उपलब्धियों से भरा रहे। जन्मदिन मुबारक हो आमिर खान, आप जैसे कलाकार ही सिनेमा को महान बनाते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें