Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan ने मनाया अपनी अम्मी का 90वां जन्मदिन, परिवार के सदस्यों के साथ सामने आईं तस्वीरें

June 15, 2024

Aamir Khan ने मनाया अपनी अम्मी का 90वां जन्मदिन, परिवार के सदस्यों के साथ सामने आईं तस्वीरें

मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी अम्मी जीनत हुसैन का 90वां जन्मदिन अपने मुंबई स्थित घर पर धूमधाम से मनाया। इस खास मौके को और भी खास बनाते हुए उन्होंने देश भर से अपने 200 से ज़्यादा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को आमंत्रित किया। इस तरह से उन्होंने अपनी अम्मी के जन्मदिन को एक खुशनुमा पारिवारिक समारोह में बदल दिया।

आमिर खान का अपनी मां के लिए असीम प्यार उनके 90वें जन्मदिन पर देखने मिला, जब उन्होंने पूरे परिवार को इस जश्न के लिए एक साथ बुलाया। इस मौके पर सभी ने ट्रेडिशन कपड़े पहने थे। इस दौरान कई परिवार के सदस्य, दोस्त और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। ऐसे में आमिर खान और सभी ने मिलकर केक काटा।

आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी मां जीनत हुसैन से बेहद प्यार करते हैं, इतना ही नहीं सुपरस्टार उनके साथ एक खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं। एक्टर अपनी मां से बेहद करीब हैं। वे अक्सर अपनी फिल्मों और स्क्रिप्ट्स के लिए उनसे अप्रूवल लिया करते हैं। कहा जाए तो उनकी मां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक अहम रोल अदा करती हैं। आमिर खान ने अपनी मां को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का ले जाकर उनसे किया वादा पूरा किया। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें