Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan Fake Video: आमिर खान ने फेक पॉलिटिकल एड के खिलाफ कराई FIR दर्ज

April 16, 2024

Aamir Khan Fake Video: आमिर खान ने फेक पॉलिटिकल एड के खिलाफ कराई FIR दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के मुबंई में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने शहर पुलिस के साइबर सेल में कांग्रेस के एक फर्जी वीडियो संदेश के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियों में अभिनेता लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को वोट देने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायरल हुए वीडियो में आमिर लोगों से उनके बैंक खातों से गायब हुए 15 लाख रुपये के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। खान ने इस वीडियो के तुरंत बाद एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने फर्जी वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे करियर में कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है।

आमिर के आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा, ‘हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करना भी शामिल है।’’

बयान में कहा गया है कि आमिर ने कभी भी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया है, लेकिन वह भारतीयों से आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान करने का आग्रह करते हैं। बयान में कहा गया,’हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में कभी भी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित किया है। खान सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे बाहर आएं और मतदान करें और हमारी चुनावी प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनें।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें