Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Loveyaapa’ का प्रमोशन करने ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर पहुंचे Aamir Khan, Junaid Khan और Khushi Kapoor

January 20, 2025

‘Loveyaapa’ का प्रमोशन करने ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर पहुंचे Aamir Khan, Junaid Khan और Khushi Kapoor

Loveyaapa : रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ का प्रमोशन ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुका है, और फिल्म की टीम इसे परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके दिलचस्प ट्रेलर ने दर्शकों को पूरी तरह से बांध लिया है और फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म के ज़रिए जुनैद खान और खुशी कपूर बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में उनके परफॉर्मेंस को देखने का उत्साह चरम पर है।

अब फिल्म ‘लवयापा’ की टीम ने अपने प्रमोशनल सफर की ऑफिशियल तौर से शुरुआत कर दी है। जुनैद खान, खुशी कपूर और आमिर खान ने हाल ही में ‘बिग बॉस सीजन 18’ के सेट पर पहुंचकर माहौल में जोश भर दिया। शानदार लुक्स और बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आ रहे इस तिकड़ी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इनकी मौजूदगी ने न सिर्फ शो में ग्लैमर का तड़का लगाया बल्कि हमें आगे होने वाले इंटरटेनमेंट की झलक देखने के लिए और भी उत्सुक कर दिया है।

लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है।

इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें