Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan प्रोडक्शंस की फिल्म “Delhi Belly” के पूरे हुए 13 साल, मेकर्स ने Video शेयर कर मनाया जश्न

July 2, 2024

Aamir Khan प्रोडक्शंस की फिल्म “Delhi Belly” के पूरे हुए 13 साल, मेकर्स ने Video शेयर कर मनाया जश्न

मुंबई : आमिर खान प्रोडक्शंस ने हमेशा से काफी इंगेजिंग और एंटरटेनिंग फिल्में बनाई हैं। उन्होंने अब तक काफी सारी फिल्में दर्शकों के सामने पेश की हैं, जिनकी कहानियां अलग – अलग इमोशंस को खुद में कैद करती हैं। अपनी सफलता को जारी रखते हुए, उन्होंने एंटरटेनमेंट से भरपूर एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘डेल्ही बेली’ रिलीज़ की थी। यह फ़िल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी और अब इसे 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस माइलस्टोन का जश्न मनाते हुए, मेकर्स ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो हमें वापस फिल्म की अनोखी कॉमेडी को दुनिया में ले जाता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इन दिलचस्प कहानियों को बनाने और ‘डेल्ही बेली’ की सफलता को जारी रखने की यात्रा को दिखाया गया है। ऐसे में फिल्म की 13 वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है –

“13 साल पहले आज ही के दिन”

आमिर खान प्रोडक्शन्स द्वारा प्रोड्यूस, ‘डेल्ही बेली’ 2011 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, वीर दास, पूर्णा जगन्नाथन और शेनाज ट्रेजरीवाला ने अभिनय किया था। इस फिल्म को बहुत प्यार मिला और सिनेमाघरों में भी यह सफल रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें