Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए बोले आमिर खान, कहा- दर्शकों को खूब हंसायेगी यह फिल्म

March 13, 2024

अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए बोले आमिर खान, कहा- दर्शकों को खूब हंसायेगी यह फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो दर्शकों को खूब हंसायेगी। आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव सेशन के दौरान फैंस और दर्शकों के साथ ‘लापता लेडीज’ और ‘सितारे जमीन पर’ पर बात की।

इंटरैक्शन सेशन के दौरान, आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में जानकारियाँ शेयर की और कहा कि फिल्म क्रिसमस के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। आमिर खान ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। आमिर खान ने कहा,यदि ‘तारे जमीन पर’ ने आपको रुलाया है, तो ‘सितारे जमीन पर’ आपको खूब हंसायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें