Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म 11 जुलाई को रूस में होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऑफिशियल ऐलान

June 27, 2025

‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म 11 जुलाई को रूस में होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऑफिशियल ऐलान

‘Aankhon Ki Gustakhiyaan’ Film: एंटरटेनमेंट डेस्क: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अब फिल्म रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में प्रोड्यूसर वरुण बागला ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल रूसी पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की रूस में रिलीज डेट 11 जुलाई बताई गई है। यह पोस्टर रूसी भाषा में है और यह दिखाता है कि यह फिल्म इंटरनेशनल ऑडियंस को भी पसंद आ सकती है।

फिल्म 11 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हो रही है और एक नई, दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी दिखाने का वादा करती है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की केमिस्ट्री फिल्म की जान है। यह फिल्म प्यार, दिल टूटने, धोखे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह देने वाले पलों को खूबसूरती से दिखाती है।

फिल्म का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है। टीजर, पोस्टर और गानों को पहले से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक बार फिर बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में नई जान लाने वाली है।

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे लिखा और बनाया है मानसी बागला ने। संगीत दिया है विशाल मिश्रा ने फिल्म 11 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें