Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss के घर से बाहर निकल कर बर्गर खाते दिखे Abdu Rozik और Sajid Khan, फराह खान ने दी पार्टी

January 16, 2023

Bigg Boss के घर से बाहर निकल कर बर्गर खाते दिखे Abdu Rozik और Sajid Khan, फराह खान ने दी पार्टी

बिग बॉस 16 में साजिद खान और अब्दू रोजिक की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रांग थी और दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद भी किया जाता था। लेकिन अब्दु और साजिद अब घर से बाहर हो गए हैं जिसके कारण उनके फैंस उन्हें बेहद मिस भी कर रहे हैं। अब घर से बाहर होने के बाद फराह खान ने अपने दो फेवरेट स्टार्स अब्दू और साजिद संग पार्टी दी। ऐसे में फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी।

फराह खान ने तीन फोटोज शेयर की हैं जिसमें पहली और दूसरी फोटो में फराह खान अब्दू रोजिक और साजिद खान संग पोज दे रही हैं। साथ ही अब्दू के सामने टेबल पर उनके सबसे फेवरेट बुर्गीर यानी बर्गर और फ्रेंच फ्राइज भी रखे हैं। बिग बॉस के घर में अब्दू कई बार बुर्गीर खाने की बात करते दिखे थे। ऐसे में फराह खान ने नन्हे अब्दू की खूब मेहमान नवाजी की और उन्हें उनके फेवरेट बर्गर खिलाए।

एक तस्वीर में साजिद खान अब्दू को प्यार से गले लगाकर पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग बेहद शानदार है। फराह खान ने बिग बॉस 16 से शॉर्ट सन-लॉन्ग सन के रीयूनियन की तस्वीरें शेयर करके कैप्शन में लिखा- बिग बॉस 16 के मेरे दो फेवरेट्स. कई बार दिल जीतना ज्यादा जरूरी होता है।

इसके साथ फराह खान ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। फराह खान की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने प्यार लुटाया है। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने भी फेवरेट लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है। फैंस उनकी इस तस्वीर को देख कर बेहद खुश हो रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें