Site icon Dainik Savera Times

Rasha Thadani के साथ केमिस्ट्री पर बोले Abhay Verma, जोड़ी के बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगा

मुंबई: हॉरर फिल्म मुंज्या फेम एक्टर अभय वर्मा अब जल्द ही फैंटम फिल्म्स की अगली फिल्म लाइकी लाइका में नजर आएंगे। बता दें कि वह फैंटम फिल्म्स के साथ दोबारा काम कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने बतौर जूनियर कलाकार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 में काम किया था। अभय ने अपनी कहानी बताते हुए कहा, ‘मेरी जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया है। जब मैं एक जूनियर कलाकार था, तब मैं सुपर 30 में ऋतिक सर को ए¨क्टग करते हुए देखता था। अब मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी फिल्म लाइकी लाइका से मैं किसी के लिए ऐसी वजह बन सकूं, जिससे वह अपने सपने के और करीब महसूस करें।‘

अभय हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी यह यात्र उन सभी युवा कलाकारों के सवालों का जवाब बने, जो सोचते हैं कि क्या उनके सपने सच होंगे या नहीं, या क्या उन्हें इंडस्ट्री में जगह मिलेगी या नहीं। अगर मेरा सफर उन सभी कलाकारों के लिए जवाब बन जाए, तो मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझूंगा।‘ फिल्म के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा, ‘लाइकी और लाइका एक ऐसी कहानी है जिसमें दो लोग एक अलग दुनिया में फंस जाते हैं।‘

उन्होंने खुलासा किया कि लाइकी लाइका में फैंस के लिए कई सारे सरप्राइज होंगे। अभय फिल्म में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ नजर आएंगे। जब उनसे उनकी केमिस्ट्री के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जोड़ी के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभय ने कहा, ‘अभी कुछ भी कहने के लिए बहुत जल्दी है, लेकिन हम चाहते हैं कि लोग हमारी कहानी देखकर कुछ महसूस करें। यह कहानी दो लोगों के बारे में है जो एक अलग दुनिया में फंस जाते हैं।‘

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर अभय ने बताया कि लाइकी लाइका के अलावा, उनके पास सिद्धार्थ आनंद की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग है। इसमें वह शाहरुख खान के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही वह सुजात सौदागर की फिल्म जेसी पर भी काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा

Exit mobile version