Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता आमिर खान ने बताया, सलमान खान ने कैसे दिलाया ‘दंगल’ का टाइटल

November 28, 2024

अभिनेता आमिर खान ने बताया, सलमान खान ने कैसे दिलाया ‘दंगल’ का टाइटल

मुंबई: हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान ने उनकी फिल्म ‘दंगल’ का टाइटल सुरक्षित करने में उनकी मदद की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर ने एक दिलचस्प किस्‍सा शेयर किया। जहां वह बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए नजर आए। उन्‍होंंने कहा कि सलमान ने एक फिल्‍म के टाइटल के अधिकार हासिल करने में उनकी मदद की।

पीके एक्टर ने बताया, मुझे दंगल के टाइटल के लिए सलमान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। मुझे नहीं पता कि आप यह जानते हैं या नहीं, लेकिन दंगल टाइटल पहले से ही स्क्रिप्ट में लिखा हुआ था। हालांकि, जब हमने जांच की, तो राइट्स पुनीत इस्सर के पास थे। मुझे पता था कि सलमान पुनीत के बहुत करीब हैं, इसलिए मैंने सलमान को फोन किया और कहा, मुझे दंगल टाइटल चाहिए। क्या आप पुनीत और मेरे बीच मीटिंग का अनुरोध कर सकते हैं?

उन्होंने आगे कहा, दरअसल, सलमान ने पुनीत को फोन किया और उनसे कहा कि मुझे टाइटल चाहिए। भले ही उस समय हमारी फिल्‍में आपस में टकरा रही थी मगर ऐसा बिल्कुल नहीं था। वह सुल्तान बना रहे थे और लोग कह रहे थे कि हम एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही कुश्ती वाली फिल्में थीं। सलमान ने वास्तव में हमारी मदद की और उन्होंने हमें दंगल टाइटल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने पुनीत को फोन किया और पुनीत और मैं मिले।

आमिर ने आगे कहा, उन्‍होंने कहा कि मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा, आप लोग इसे ले सकते हैं, और इस तरह हमें दंगल शीर्षक मिला।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दंगल में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाई थी, जो एक शौकिया पहलवान है जो अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को भारत की पहली विश्व स्तरीय महिला पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षित करता है।

फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​ने इस फिल्‍म में दो फोगाट बहनों का किरदार निभाया। 2016 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फि‍ल्म भी शामिल हो गई।

वहीं सलमान खान अपनी अगली रिलीज सिकंदर की तैयारियों में जुटे हुए है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें