Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर Annu Kapoor को मिली अस्पताल से छुट्टी, बिगड़ी तबीयत के चलते हुए थे भर्ती

January 29, 2023

एक्टर Annu Kapoor को मिली अस्पताल से छुट्टी, बिगड़ी तबीयत के चलते हुए थे भर्ती

फेमस एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। दरअसल, अन्नू कपूर के सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। लेकिन बता दें के डॉक्टर्स ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। मशहूर एक्टर अन्नू कपूर को 26 जनवरी की सुबह में सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया था।

इसी दौरान अब खबर आ रही है के अन्नू कपूर बिल्कुल ठीक हैं 29 जनवरी रविवार को अन्नू कपूर की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि अन्नू कपूर के लिए फैंस की दुआ रंग लाई हैं और वह अब एक दम ठीक हो गए हैं। हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर के तौर पर मशहूर अन्नू कपूर ने कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

40 साल के लंबे फिल्मी करियर में अक्सर अन्नू कपूर ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है। इस दौरान अन्नू कपूर ने फिल्म मंडी, उत्सव, दामुल, डर, तेजाब, एलान ए जंग, जमाई राजा, चालबाज, मुआवजा जमीन का, ड्रीम गर्ल, अर्जुन, ऐतराज और सूरज पर मंगल भारी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें