Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता Boman Irani ने राजकुमार हिरानी की फिल्मों और कहानियों के बारे में बताई दिलचस्प बात

May 14, 2024

अभिनेता Boman Irani ने राजकुमार हिरानी की फिल्मों और कहानियों के बारे में बताई दिलचस्प बात

राजकुमार हिरानी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे फिल्म मेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों को देकर नई लिमिट सेट की हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्में दिलों को छू जाती हैं, उनकी फिल्मों में इमोशंस, हंसी और प्यार से भरी हुई यात्रा देखने मिलती है, साथ ही वह अपनी फिल्मों अपना एक पर्सनल टच भी जोड़ते हैं। उनकी शानदार स्टोरी टेलिंग और एंटरटेनमेंट के जरिए, उन्होंने हर किसी के दिल में एक खास स्थान बनाया है।

हाल ही में राजकुमार हिरानी और बोमन ईरानी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता में थे। जहां एक्टर बोमन ईरानी जो हिरानी द्वारा डायरेक्ट की गई मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस. में पहली बार काम करने से लेकर हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान तापसी पन्नू स्टारर डंकी में काम कर चुके हैं, ने फिल्म मेकर की कहानी पर रोशनी डालते हुए कहा, “राजू की फिल्में पर्सनल हैं क्योंकि वे उनकी बिलीफ सिस्टम से आती हैं। उनकी लिखी हर कहानी में उनका एक हिस्सा होता है।”

इस बात से कोई इंकार नहीं कर एकता है कि राजकुमार हिरानी और बोमन ईरानी के बीच लंबे समय से दोस्ती है। बोमन ईरानी की सोच, राजकुमार हिरानी के पर्सनल एप्रोच के बारे में, उनकी फिल्मों की कहानी में देखे जा सकते हैं, जहां हर सीन अपनी अलग कहानी लेकर आती है। फिल्म मेकर ने इवेंट में यह भी खुलासा किया कि, जहां आर. माधवन के किरदार फरहान अपने पिता को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बनने की इच्छा जाहिर करता है, वह उनके असल जीवन से ली गई प्रेरणा थी।

राजकुमार हिरानी के सिनेमा में व्यक्तिगत स्पर्श कैसे घुलता है, यह सच में दिलचस्प है। जब फिल्म मेकर अपने पर्सनल एप्रोच को अपने सिनेमा के जरिए जिंदा करते हैं, तो दर्शकों के लिए देखना और समझना भी दिलचस्प हो जाता है। और सच कहा जाए तो यही उनकी फिल्मों की असली खूबसूरती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें