Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा बने पिता, पत्नी सिएरा विंटर्स ने दिया बेटी को जन्म

March 14, 2024

अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा बने पिता, पत्नी सिएरा विंटर्स ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई: लव, सेक्स और धोखा और लकड़बग्घा में काम करने वाले अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा एक बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ सिएरा विंटर्स ने 10 मार्च को बेटी तारा को जन्म दिया।

अंशुमन ने कहा, ’मैं वास्तव में आभारी हूं कि सिएरा और तारा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं और हम वास्तव में बेटी को पाकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। मेरी मां ने मेरा पालन-पोषण किया है, मेरी बड़ी बहन के कारण ही मैं अभिनय कर सका। मेरे जीवन में हमेशा महिलाओं का बहुत प्रभाव रहा है।’

एक्टर ने कहा, ’अमेरिका में यह जानना गैरकानूनी नहीं है कि गर्भ में लड़का है या लड़की, लेकिन फिर भी हमने यह जानने की कोशिश नहीं की।’

उन्होंने आगे कहा, ’हम अपनी बेटी को पाकर रोमांचित हैं। सिएरा की मां और पिताजी यहां हैं। सिएरा ने बेटी का नाम तारा रखा है, मुझे यह नाम पसंद आया।’

तारा का जन्म 10 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। कपल ने अपनी बेटी की फोटोज शेयर नहीं करने का निर्णय लिया है।

अंशुमन ने कहा, ‘‘कुछ चीजों को शेयर करने की जरूरत नहीं होती। ऐसी दुनिया में जहां लाइक्स, फॉलोअर्स गिनने का जुनून सवार है, मैं चीजों को निजी रखता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें