Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर प्रकाश राज पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

March 30, 2026

एक्टर प्रकाश राज पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्टर प्रकाश राज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां स्वर्णलता का निधन हो गया है। वह 86 साल की थी। जानकारी के अनुसार, प्रकाश राज की मां ने अपनी आखिरी सांस बंगलूरू में ली। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। स्वर्णलता का अंतिम संस्कार आज शाम को बंगलूरू में ही किया जाएगा।

प्रकाश राज के परिवार ने बताया कि स्वर्णलता कुछ समय से बीमार थीं और बढ़ती उम्र के कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी। बंगलूरू में अपने घर पर अपने परिवार के बीच ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

प्रकाश राज का करियर

प्रकाश राज ने अपने करियर में तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल हैं। एक समय वह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कैरेक्टर एक्टर्स में से एक थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें