Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता रजनीकांत बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंचे, धाम में किया रात्रि विश्रम

August 13, 2023

अभिनेता रजनीकांत बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंचे, धाम में किया रात्रि विश्रम

बद्रीनाथ: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत बद्रीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने देर शाम भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें प्रसाद व तुलसी की माला उन्हें भेंट की गई।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश के दयानंद आश्रम से शनिवार की शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल की सायंकालीन पूजा – स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए।

दर्शन के बाद फिल्म अभिनेता इस धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले।फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। वह भगवान से जन कल्याण तथा देश के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी केसी भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रबंधक अजय सती विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। रजनीकांत बद्रीनाथ धाम में ही रात्रि-विश्रम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें