Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेत्री दिशा पटानी ने फ्लाइंग किक का अभ्यास करते हुए वीडियो किया शेयर

October 28, 2023

अभिनेत्री दिशा पटानी ने फ्लाइंग किक का अभ्यास करते हुए वीडियो किया शेयर

इंटरटेनमेंट डेस्कः फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी ने एक वीडियो सोशल मीडिय शेयर किया है जिसमें जिम में फ्लाइंग किक का अभ्यास करते हुए दिख रही हैं। अभिनेत्री दिशा पटानी ने न केवल अपने फैशन गेम बल्कि अपनी फिटनेस से भी सभी को आश्चर्यचकित किया है। दिशा अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसमें उन्हें जबरदस्त एक्शन सीन करते देखा जा सकता है।


दिशा ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशिक्षण सत्र से एक नया वीडियो साझा किया। क्लिप में उन्हें जिम में फ्लाइंग किक का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। सफ़ेद स्पोर्ट्स टैंक टॉप और ग्रे जॉगर्स पहने हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें