Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वजन घटाने वालों के लिए Adah Sharma की एक्सपर्ट एडवाइस, शेयर किया Video

October 11, 2023

वजन घटाने वालों के लिए Adah Sharma की एक्सपर्ट एडवाइस, शेयर किया Video

मुंबईः एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक मजेदार क्लिप शेयर की, जहां उन्होंने वजन कम करने की एडवाइज दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जंगल में बंदरों को नाश्ता खिलाते हुए एक वीडियो शेयर की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ’अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपना खाना किसी और को देना चाहिए।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

डिस्क्लेमर : आप एक महीने में 20 किलो वजन घटा सकते हैं (बशर्ते आपका सेंस ऑफ ह्यूमर 100 किलो का हो)।’ अदा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सेंस ऑफ ह्यूमर रखना आजकल एक अच्छा विचार है, जब बहुत से लोग खुद को इतनी गंभीरता से लेते हैं। मुझे सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें शेयर करना पसंद है जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दे।‘

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

उन्होंने आगे कहा, ‘फ्लैट पेट होना और पतला होना बहुत जरूरी है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं उन लोगों के लिए कुछ टिप्स शेयर करूं जो वर्कआउट नहीं करना चाहते।‘ अदा जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में फीमेल सुपरहीरो की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 में भी लीड रोल में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें