Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakhi Sawant के मिसकैरेज की खबरों पर Adil ने लगाई रोक, बोले- ‘एकदम फेक न्यूज है’

January 19, 2023

Rakhi Sawant के मिसकैरेज की खबरों पर Adil ने लगाई रोक, बोले- ‘एकदम फेक न्यूज है’

राखी इन दिनों अपनी शादी को लेकर और मां की बीमारी के चलते काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया था के वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। जी हां, कुछ खबरों के अनुसार राखी ने मिसकैरेज का खुलासा किया। लेकिन अब आदिल ने राखी के मिसकैरिज की सच्चाई बताई है।

आदिल खान ने राखी सावंत के मिसकैरिज की खबरों को रोकते हुए कहा के ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। आदिल ने अपनी और राखी के निकाह की फोटो शेयर कर लिखा, “फेक न्यूज. मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस तरह के टॉपिक पर किसी भी तरह की फेक न्यूज न पब्लिश करें.” इसके साथ ही एक वीडियो शेयर करते हुए राखी और आदिल, दोनों ने ही इस बात को कहा है कि न तो एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं और न ही मिसकैरिज हुआ है। यह बात सरासर झूठी है।

इससे पहले खबरें आई थीं कि सेलिब्रिटी राखी का कहना था के- “हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी और मैंने बिग बॉस मराठी शो में भी अनाउंस किया था, लेकिन सभी ने सोचा कि ये एक मजाक है और किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया.” राखी ने ये भी बताया था कि उनका मिसकैरेज भी हो गया है।बता दें के 7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ निकाह किया था। ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ के आने के बाद अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी और तस्वीरें-वीडियोज भी शेयर किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें