Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

100 करोड़ के बड़े बजट में बन रही Adivi Sesh की स्पाई थ्रिलर, Emraan Hashmi भी आएंगे नजर

August 29, 2024

100 करोड़ के बड़े बजट में बन रही Adivi Sesh की स्पाई थ्रिलर, Emraan Hashmi भी आएंगे नजर

मुंबई : अदीवी शेष 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुडाचारी’ की अगली कड़ी ‘G2’ के साथ स्पाई की दुनिया में वापस आ गए हैं। ओरिजिनल फिल्म ने साउथ इंडिया सिनेमा और तेलुगु सिनेमा में स्पाई थ्रिलर शैली को फिर से परिभाषित करने के 6 साल बाद, यह फ्रैंचाइजी 100 करोड़ के भारी बजट के साथ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। इस वजह से ‘G2’ न केवल अदिवी शेष की सबसे महंगी और प्रतीक्षित फिल्म है, बल्कि भारतीय जासूसी शैली में सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

G2 हिंदी मार्केट में एंट्री कर रही है और ऐसे में फिल्म में इमरान हाशमी को एक अहम लीड के तौर पर पेश किया जाएगा। अपने दमदार अभिनय और प्रामाणिक चित्रण के लिए जाने जाने वाले इमरान के शामिल होने से फ्रैंचाइज नई ऊंचाइयों और व्यापक दर्शकों तक अपनी पकड़ बना रही है।

विनय कुमार सिरिगिनीडी द्वारा निर्देशित यह मेगा-बजट फिल्म अपनी महत्वाकांक्षा पर हर मायने में खरी साबित हो रही है, फिर चाहे बात फिल्म के स्केल की हो या स्टोरीटेलिंग की। ‘G2’ के साथ, निर्माता न केवल मूल फिल्म की सफलता को कैश करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा अनुभव तैयार देना चाहते है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजे, और साथ ही उस भावनात्मक कोर को बनाए रखें जिसने ‘गुडाचारी’ को इतना सफल बनाया।

इस महीने की शुरुआत में, निर्माताओं ने ‘गुडाचारी’ के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए ‘G2’ की 6 स्टाइलिश झलकियों के साथ फैन्स को शानदार सरप्राइज दिया था। इन झलकियों ने फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय स्तर, सोफेस्टिकेटेड स्टाइल और लार्जर देन लाइफ विजिन को पूरी तरह से कैप्चर किया, जिससे यह तय हो गया कि यह फिल्म बिग स्क्रीन्स पर एक बेहतरीन अनुभव कराने वाली है।

‘G2’ के पीछे का ग्लोबल विजन और टॉप लेवल प्रोडक्शन क्वालिटी में की गई महत्वपूर्ण निवेश इसके अपरोच में साफ दिखाई देती है। यह फिल्म मनोरंजक सेट पीस, दिल दहला देने वाले एक्शन सीक्वेंस और पेचीदा प्लॉट ट्विस्ट से भरी हुई है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने के लिए डिजाइन की गई है। ‘G2’ का बड़ा बजट इसकी पैन इंडिया रिलीज स्ट्रैटेजी से भी मैच करता है। ये फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में रिलीज होने वाली है और यह सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकी यह यह व्यापक और विविध दर्शकों तक पहुंच सके। पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘G2’ 2025 में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें