एंटरटेनमेंट डेस्क: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंसानियत, करुणा और हिम्मत की एक दमदार कहानी पेश करती है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर, ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को फिल्म की भावुक कहानी की झलक दिखाई है, जिसके बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग अब सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। दर्शक अपनी टिकट बुक करके सीट पक्की कर सकते हैं और इस दमदार कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। शानदार परफॉर्मेंस और इमोशनल कहानी के साथ बनी यह फिल्म दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने की उम्मीद है।
View this post on Instagram
अपने दमदार विजुअल्स, दिल को छू लेने वाली कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘बंटवारा 1947’ एक ऐसी इमोशनल सिनेमाई कहानी पेश करने का वादा करती है, जो उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में प्यार, बलिदान, इंसानियत और उम्मीद की कहानी को सामने लाएगी।
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मच अवेटेड जोड़ी को फिर से साथ लेकर आ रही है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...