Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग शुरू, वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ की उम्मीद

March 14, 2026

धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग शुरू, वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ की उम्मीद

एंटरटेनमेंट डेस्क : जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग आज से देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दे सकती है। बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांचक ड्रामा और जासूसी की कहानी के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें कई दमदार किरदार देखने को मिलेंगे। फिल्म में आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के किरदार में हैं, अर्जुन रामपाल खतरनाक आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन की यह फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले हो रही है। एक अंडरकवर एजेंट की यह कहानी 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें