Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेयोन्से के बाद, पैरिस हिल्टन ने पहनी भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रैस

February 24, 2024

बेयोन्से के बाद, पैरिस हिल्टन ने पहनी भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रैस

नई दिल्ली: अमरीकी मीडिया हस्ती, व्यवसायी और सोशलाइट पैरिस हिल्टन ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई ड्रैस पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। डिजाइनर और सोशलाइट ने अपने-इंस्टाग्राम अकाउंट में इस लुक को शेयर किया। फोटो में पैरिस हिल्टन सफेद ड्रैस में एक परी की तरह दिख रही थीं। उन्होंने एम्बेलिश्ड स्टिलेटोस के साथ एल्बो हाई ग्लव्स के साथ लुक को पूरा किया।

उन्होंने अपने सुनहरे बालों को खुला छोड़ा, बोल्ड आंखें और न्यूड लिप्स चुने। पैरिस ने सफेद ड्रैस में फोटो शेयर की, इसे कैप्शन दिया : ‘पैरिस इन वंडरलैंड।’ डिजाइनर ने भी उसी ड्रैस में पैरिस की एक और फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि यह ड्रैस उनके पैरिस काउचर वीक कलैक्शन स्प्रिंग समर 23 से थी। पिछले हफ्ते, गुप्ता ने ग्रैमी विजेता गायिका बेयॉन्से की न्यूयॉर्क फैशन वीक से एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, लिजो, काइली मिनोग को भी अपना स्टाइल दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें