Site icon Dainik Savera Times

‘Yodha’ के बाद Karan Johar की एक्शन फिल्म में काम करेंगे Siddharth Malhotra! फिल्मकार लिख रहे स्क्रिप्ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्मकार करण जौहर की एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अंतिम बार इस साल प्रदर्शित फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आये थे। चर्चा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अगली बार फिल्म ‘मिट्टी’ में नजर आएंगे, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच अब उनकी नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मकार करण जौहर की आगामी एक्शन फिल्म में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगले साल फिल्म शुरू होने की भी चर्चा है। वही करण जौहर को लगता है कि सिद्धार्थ एक्शन फिल्में करने के लिए ही बने हैं। करण जौहर ने सिद्धार्थ को फिल्म की कहानी सुनाई है और सिद्धार्थ ने भी कहानी को लेकर अपनी रुचि दिखाई और उत्साह भी जताया हैं। करण जौहर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन खुद करेंगे।

करण जौहर लिख रहे हैं स्क्रिप्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म निर्माता करण जौहर की आने वाली एक्शन फिल्म में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों अगले साल नई फिल्म पर साथ काम कर सकते हैं। अगले साल फिल्म शुरू होने की भी चर्चा है। करण जौहर ने पहले पुष्टि की थी कि उनकी अगली फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसकी कहानी वे फिलहाल लिख रहे हैं।

Exit mobile version