-
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्मकार करण जौहर की एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अंतिम बार इस साल प्रदर्शित फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आये थे। चर्चा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अगली बार फिल्म ‘मिट्टी’ में नजर आएंगे, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।.