Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिल के जन्मदिन से पहले निर्माताओं ने फिल्म ‘एजेंट’ की रिलीजिंग डेट से उठाया पर्दा

April 7, 2023

अखिल के जन्मदिन से पहले निर्माताओं ने फिल्म ‘एजेंट’ की रिलीजिंग डेट से उठाया पर्दा

हैदराबाद: टॉलीवुड के सुपरस्टार अखिल अक्किनेनी का पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ‘एजेंट’ अप्रैल में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 अप्रैल को अक्किनेनी के जन्मदिन से पहले, निर्माताओं ने घोषणा की, कि फिल्म 28 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी।फिल्म से जुड़ा स्टाइलिश पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया।

फिल्म में अखिल एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आएंगे। उनके पास मशीनगन होंगी। यूनिट के सूत्रों का कहना है कि ‘एजेंट’ एक स्पाई एंटरटेनर व एक्शन फिल्म है।अखिल पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। निर्माता सुरेंदर रेड्डी ने दावा किया है कि उनका किरदार ऐसा होगा, जो उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं निभाया। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मम्मोटी अहम रोल में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी वक्कंथम वामसी ने लिखी है। इसके अलावा, यह एके एंटरटेनमेंट्स और सुरेंद्र 2 सिनेमा के तहत रामब्रह्मम सुनकारा द्वारा निर्मित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन नूली इसके एडिटर हैं, जबकि अविनाश कोल्ला आर्ट डायरेक्टर हैं।अजय सुनकारा, पाथी दीपा रेड्डी फिल्म के सह-निर्माता हैं। ये फिल्म पूरे भारत में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें