Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bollywood में 55 साल पूरे करने पर Amitabh Bachchan को AI का खास तोहफा, तस्वीरों में दिखाया पूरा सफर

February 17, 2024

Bollywood में 55 साल पूरे करने पर Amitabh Bachchan को AI का खास तोहफा, तस्वीरों में दिखाया पूरा सफर

मुंबईः मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 55 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एआई ने उन्हें खास तोहफा दिया, जिसकी तस्वीर बिग बी ने खुद भी अपने इंस्टा पर शेयर की है। 1969 में बिग बी ने सात हिंदुस्तानी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा, और तब से उन्होंने स्क्रीन पर अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमिताभ ने एक्स पर अपनी दो एआई इमेज शेयर की, जो उनके बॉलीवुड सफर को दर्शाती है। पहली इमेज में उनके चश्मे के लेंस की जगह एक कैमरा लेंस है। वहीं दूसरी इमेज में एक कलरफुल कैमरा रील जैसा स्ट्रीमर है, बैकग्राउंड बहुत ही रंग-बिरंगा है।

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, ‘टी4924 – सिनेमा की अद्भुत दुनिया में 55 साल.. एआई ने मुझे इसका ब्यौरा दिया है ईएफ बी ने प्रेजेंट किया सेल्फ मेड।’ अमिताभ ने आनंद, जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार और शोले जैसी फिल्मों से सुर्खयिां बटोरीं। उन्हें ‘एंग्री यंग मैन‘ का टैग भी दिया गया था। फिर 80 के दशक में उन्होंने अमर अकबर एंथोनी, डॉन, नमक हलाल, कुली, शराबी अभिमान, मजबूर, मिली, चुपके चुपके, कभी-कभी, सिलसिला, शहंशाह और अग्निपथ जैसी फिल्मों में अपने काम से और भी स्टारडम हासिल किया।

2000 के दशक में उन्हें बागबान, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम.., सरकार, पिंक और पीकू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया था। स्टार ने 2013 में हॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में भी काम किया है। अमिताभ अब साइंस-फिक्शन थ्रिलर कल्कि 2898 एडी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, इसमें कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें