Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में फिर छाया Aishwarya Rai Bachchan का जादू, लुक्स पर फिदा हुए विदेशी फैंस

May 24, 2026

‘ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में फिर छाया Aishwarya Rai Bachchan का जादू, लुक्स पर फिदा हुए विदेशी फैंस

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look : कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी भारतीय स्टार की रही, तो वो ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री होती ही माहौल पूरी तरह बदल गया। वहां मौजूद विदेशी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए और कई लोग उनके नाम पुकारते नजर आए।

जैसे ही ऐश्वर्या अपनी कार से बाहर आईं, वहां मौजूद लोग खुशी से उनका नाम पुकारने लगे। हर तरफ कैमरों की लाइट चमकने लगी। ऐश्वर्या ने भी मुस्कुराकर फैंस का अभिवादन किया, उनके साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा दमदार अंदाज

फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने मॉडर्न और एलिगेंट स्टाइल का शानदार मेल पेश किया। उन्होंने व्हाइट कलर का स्टाइलिश पैंटसूट पहना, जिसमें सिल्वर डिटेलिंग और फेदर डिजाइन खास आकर्षण रहे। उनका यह लुक काफी पावरफुल और ग्लैमरस नजर आया।

मेकअप की बात करें तो स्मोकी आईज, ग्लॉसी लिप्स और सॉफ्ट ग्लोइंग बेस ने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया। फैशन एक्सपर्ट्स भी उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Madiraju (@adityamadiraju)

सोशल मीडिया पर छाया मेकअप रूम वीडियो

कान्स से ऐश्वर्या का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे रेड कार्पेट के लिए तैयार होती दिख रही हैं। वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस साल कान्स में अभिनेत्री के अब तक तीन अलग-अलग लुक सामने आ चुके हैं और हर लुक ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें