Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की

November 21, 2024

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 13वां जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय ने बेटी अराध्या के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, मेरे जीवन के सबसे प्यारे डैडी-अज्जा और मेरी प्यारी आराध्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरा दिलज् मेरी आत्माज्।इस पोस्ट के साथ ऐश्वर्या ने कई सारी तस्वीरें साझा की हैं।

पहली तस्वीर में आराध्या बच्चन अपने दिवंगत नाना कृष्णराज राय की तस्वीर को छूती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में अपने पिता की तस्वीर के आगे ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर ऐश्वर्या और आराध्या की सेल्फी है, जिसमें ऐश्वर्या के पिता की तस्वीर भी झलक रही है। वहीं, चौथी तस्वीर में ऐश्वर्या राय की मां भी नजर आ रही हैं। आगे की तस्वीरों में पार्टी और डेकोरेशन की झलक है। एक बैलून पर लिखा है,‘आराध्या अब तुम आधिकारिक रूप से टीन एज में प्रवेश कर चुकी हो‘।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें