Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुपर नेचुरल थ्रिलर में काम करेंगे अजय देवगन, कही ये बात

September 7, 2023

सुपर नेचुरल थ्रिलर में काम करेंगे अजय देवगन, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन,आर माधवन और ज्योतिका के साथ सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आयेंगे।अजय देवगन की आने वाली फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक सुपर नेचुरल थ्रिलर होने वाली है जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आयेंगी।

अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने बताया है,कुछ चीजें एक अलौकिक मोड़ लेने वाली हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली एक दिलचस्प थ्रिलर में मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी का गवाह बनूंगा। 08 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में यह फिल्म आपको सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें