Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajay Devgan की ‘Singham Again’ इस दिवाली होगी रिलीज, ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ को देगी टक्कर

June 14, 2024

Ajay Devgan की ‘Singham Again’ इस दिवाली होगी रिलीज, ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ को देगी टक्कर

मुंबई : रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनता अजय देवगन को सिंघम के अवतार में वापस देखने के लिए बेताब है। रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से बने सस्पेंस को खत्म करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी।

तारीख में बदलाव का मतलब है कि ‘सिंघम अगेन’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, ‘शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं। वहीं अजय देवगन ने लिखा: ‘’सिंघम अगेन’ इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा।

इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था ‘फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है , हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं।

इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है। ‘भूल भुलैया 3’ की बात करें तो फिल्म में कार्तकि आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। विद्या बालन मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी है, और यह तीसरी है। 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल और विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं साल 2022 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तकि आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें