Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरी बार मां बनेंगी अजरुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

April 29, 2023

दूसरी बार मां बनेंगी अजरुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजरुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंब के साथ फोटो शेयर की। गैब्रिएला ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की। सामने आई तस्वीरों में गैब्रिएला फ्लोर स्वीपिंग गाउन में नजर आ रही हैं।

गैब्रिएला ने इसे कैप्शन दिया: रियलिटी या एआई? होने वाले पिता अजरुन रामपाल ने रेड हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। अजरुन और गैब्रिएला ने 2018 में डेटिंग शुरू की। 2019 में, इस कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का स्वागत किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अजरुन वर्तमान में विद्युत जामवाल अभिनीत कै्रक- जीतेगा तो जिएगा की शूटिंग में व्यस्त हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें