Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Singapore के ड्रीम क्रूज पर Akshara Singh ने मचाया धमाल, देखने वीडियो

March 22, 2023

Singapore के ड्रीम क्रूज पर Akshara Singh ने मचाया धमाल, देखने वीडियो

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर धमाल मचा दिया है।प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया है। कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के अवसर पर अक्षरा ने ड्रीम क्रूज पर एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली ऐसी कलाकार बन गई हैं, जिसे ड्रीम क्रूज पर आमंत्रित किया गया था। कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के दौरान ही अक्षरा को कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। अक्षरा के पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के दो सितारे सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह कैप्टन टीएमटी के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इसे मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। वहाँ ताकत और जुनून के साथ आगे बढ़ने में आप लोगों का सपोर्ट मिलता हैं। इसके लिए मैं सबकों का दिल से शुक्रिया। मैं यहाँ उमंग कैप्टन स्टील परिवार से जुड़ कर कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें