Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जवान’ के सुपर हिट होने पर अक्षय ने दी शाहरुख खान बधाई, कहा: ‘मेरे जवान पठान…’

September 12, 2023

‘जवान’ के सुपर हिट होने पर अक्षय ने दी शाहरुख खान बधाई, कहा: ‘मेरे जवान पठान…’

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है।एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी है।फिल्म जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ की कमाई कर ली है।अक्षय कुमार ने जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है।अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, कितनी बड़ी सफलता!! बधाई हो मेरे जवान पठान।

हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे।अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने जवाब में लिखा,आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी! लव यू।गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें