Site icon Dainik Savera Times

Akshay Kumar: ‘हैवान’ से पहले भी विलेन बनकर चौंका चुके हैं अक्षय, इन फिल्मों में दिखा था दमदार अंदाज

Akshay Kumar

Akshay Kumar

Negative Role: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले कलाकार अक्सर एक तय तरह की इमेज में नजर आते थे, लेकिन अब सितारे अलग-अलग किस्म के किरदारों को चुन रहे हैं। इसी बदलाव के बीच अक्षय कुमार अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में नकारात्मक भूमिका निभाने जा रहे हैं। दर्शकों के लिए उनका यह अंदाज नया जरूर हो सकता है, लेकिन अक्षय इससे पहले भी कई फिल्मों में खलनायक और ग्रे शेड वाले किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं।

अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक्शन हीरो और कॉमेडी स्टार के रूप में बड़ी पहचान बनाई है। इसके बावजूद उन्होंने समय-समय पर अपनी स्थापित छवि से अलग भूमिकाएं स्वीकार कीं। कुछ फिल्मों में उनका किरदार कहानी के नायक के बजाय विरोधी पक्ष में दिखाई दिया। इन भूमिकाओं के जरिए अक्षय ने यह भी दिखाया कि उनके अभिनय की क्षमता सिर्फ एक्शन और कॉमिक किरदारों तक सीमित नहीं है।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/entertainment/bigg-boss-20-arishfa-amrapali-heated-argument-house/

फिल्म ‘अफलातून’ में अक्षय कुमार ने एक जैसे चेहरे लेकिन बिल्कुल विपरीत स्वभाव वाले दो पात्रों को निभाया था। राजा एक छोटा अपराधी है, जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता है और पूजा से प्यार करने लगता है। वहीं, रॉकी एक क्रूर अपराधी है, जिसका चेहरा राजा से मिलता है। इसी समानता का इस्तेमाल करते हुए रॉकी राजा को मुश्किल परिस्थितियों में धकेलता है और उसकी जिंदगी में कई परेशानियां पैदा कर देता है।

साल 2000 में आई ‘खिलाड़ी 420’ में भी अक्षय दो अलग किरदारों में नजर आए। देव कुमार मल्होत्रा का पात्र एक चालाक ठग का था, जो सभ्य और सफल कारोबारी बनने का दिखावा करता है। वह रितु के करीब पहुंचकर उसके परिवार की दौलत हासिल करने की योजना बनाता है। दूसरी ओर आनंद कुमार मल्होत्रा को बाद में देव की असलियत और उसके अपराधों का पता चलता है, जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है और वह रितु के पक्ष में खड़ा होता है।

‘अजनबी’ में अक्षय कुमार ने विक्रम बजाज उर्फ विक्की के रूप में एक खतरनाक और नकारात्मक किरदार निभाया था। इस भूमिका में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन पुरस्कार भी मिला। इसके बाद ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ में वह शोएब खान के किरदार में दिखाई दिए। कहानी में उनका पात्र अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका होता है और सत्ता हासिल करने के लिए अपने गुरु सुल्तान मिर्जा को भी रास्ते से हटा देता है।

वहीं, फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार ने डॉ. रिचर्ड यानी पक्षीराजन के रूप में एक अलग तरह का विलेन पेश किया। पक्षियों और प्रकृति के संरक्षण से जुड़ा यह वैज्ञानिक परिस्थितियों के कारण कहानी में विरोधी शक्ति बन जाता है। इस किरदार की विशेष लुक तैयार करने के लिए अक्षय को रोजाना कई घंटों तक प्रोस्थेटिक मेकअप कराना पड़ता था। अब फिल्म ‘हैवान’ में उनके नए नेगेटिव अवतार को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बढ़ गई है और देखना होगा कि वह इस बार अपने किरदार से कितना अलग प्रभाव छोड़ते हैं।

Exit mobile version