Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाने पर बोले अक्षय कुमार

December 28, 2022

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाने पर बोले अक्षय कुमार

मुंबई: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, जो जल्द ही फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आएंगे, ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाने के बारे में बात की। इस बात में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘2012 में निर्भया कांड के बाद, मैंने 2013 में महिला आत्मरक्षा वर्ग शुरू किया। मैं अपने जीवन में आज इस स्थिति में अभिनय के कारण नहीं बल्कि मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा और अनुशासन के कारण हूं। मैंने भारत के कई हिस्सों में आत्मरक्षा की कक्षाएं खोलीं।’’

अक्षय, जिन्हें ‘खिलाड़ी’, ‘मोहरा’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने कहा, ‘‘उसके बाद से 10 साल हो गए हैं और अब तक हमने मार्शल आर्ट में 90,000 महिलाओं को मुफ्त में प्रशिक्षित किया है।’’खिलाड़ी कुमार ने यह भी साझा किया कि, उन्होंने कुछ वर्षों के लिए थाईलैंड में और फिर मुंबई में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया और अभिनय में अपना करियर शुरू करने से पहले वह एक मार्शल आर्ट शिक्षक थे।अक्षय ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के अंतिम सप्ताह के लिए हॉटसीट संभाली।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें