Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alia Bhatt: ‘डोंट बी शाय’ की निर्माता बनकर उत्साहित भी हैं और नर्वस भी आलिया

September 12, 2026

Alia Bhatt: ‘डोंट बी शाय’ की निर्माता बनकर उत्साहित भी हैं और नर्वस भी आलिया

Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस की गई आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए चार नए कलाकारों और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को पेश करने को लेकर वह खुद काफी नर्वस महसूस कर रही हैं।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आलिया से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें लगा कि उन्हें भी इस फिल्म में अभिनय करना चाहिए था। इस सवाल पर अभिनेत्री ने साफ कहा कि उनके मन में ऐसा विचार कभी नहीं आया। आलिया के अनुसार, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को एक प्रोड्यूसर के तौर पर ही हमेशा देखा और फिल्म में एक्टिंग करने की इच्छा महसूस नहीं की।

फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने कहा कि एक प्रोड्यूसर के रूप में इस कहानी से जुड़ना उनके लिए अलग अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 14 साल पहले उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक अभिनेता के तौर पर अपना डेब्यू किया था और अब इतने वर्षों बाद वह चार नए एक्टर्स और एक नए निर्देशक को इंट्रोड्यूस कर रही हैं। आलिया ने कहा कि उन्हें कैमरे के सामने रहना बेहद पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर की भूमिका से मिलने वाला सुकून बिल्कुल अलग है और इस बार वह नए कलाकारों को लेकर खुद उनसे भी ज्यादा नर्वस हैं।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/entertainment/qazi-tauqeer-dominated-the-first-weekend-ka-vaar-of-bigg-boss-20/

आलिया ने बताया कि जब फिल्म की निर्देशक श्रीति मुखर्जी उनके पास इस कहानी का आइडिया लेकर आईं, तो उन्हें यह प्रोजेक्ट तुरंत पसंद आया। इसके बाद उन्होंने मिलकर इस फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया और अपने पार्टनर्स के साथ इसे तैयार किया। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म की कहानी उनके दिल के बेहद करीब है और उन्हें विश्वास है कि दर्शक भी इससे खुद को जोड़ पाएंगे।

श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘डोंट बी शाई’ 20 वर्षीय लड़की श्यामिली ‘शाइ’ दास की कहानी पर आधारित है। शाइ को लगता है कि वह अपनी जिंदगी को अच्छी तरह समझती है और सब कुछ उसके नियंत्रण में है, लेकिन अचानक उसकी जिंदगी ऐसा मोड़ लेती है जहां हालात उसके सोचे हुए तरीके से नहीं चलते और चीजें उसके हाथ से निकलने लगती हैं।

फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके साथ कुणाल रॉय कपूर और नेहा धूपिया भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘डोंट बी शाई’ 25 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें