Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Time’ मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हुईं Alia Bhatt

April 18, 2024

‘Time’ मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हुईं Alia Bhatt

मुंबईः बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘टाइम’ मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गई हैं। टाइम मैग्जीन ने अपनी 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट जारी की है, जिसमें आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। आलिया भट्ट ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, टाइम 100 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही ही। आपके दयालु शब्दों के लिए सबसे प्यारे प्तटॉमहार्पर को धन्यवाद। आलिया भट्ट को लेखक-निर्देशक और फिल्म निर्माता टॉम हार्पर ने ‘अछ्वुत टैलेंट’ में से एक बताया।

उनकी प्रोफाइल में लिखा गया है कि आलिया दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय काम कर रही हैं। इसी के साथ उनकी नेकदिली और ईमानदारी की भी तारीफ की गई है। आलिया ने टॉम हार्पर के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें