Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आलिया भट्ट ने की प्रभास-दीपिका स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ की तारीफ, पोस्ट कर लिखी खास बात

June 12, 2024

आलिया भट्ट ने की प्रभास-दीपिका स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ की तारीफ, पोस्ट कर लिखी खास बात

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। आलिया ने कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है। आलिया ने ट्रेलर के बारे में अपनी खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, यह अवास्तविक लग रहा है। आलिया से पूर्व अभिषेक बच्चन,राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे पैन इंडिया सितारों ने भी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। है।

नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें