Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

करण जौहर के शो ‘Koffee With Karan’ में नजर आएंगी Alia-Ranbir की जोड़ी!

April 18, 2023

करण जौहर के शो ‘Koffee With Karan’ में नजर आएंगी Alia-Ranbir की जोड़ी!

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आ सकती है।करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 8 जल्द शुरु होने वाला है। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बन सकते हैं। करण जौहर इस नए सीज़न की शुरुआत आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी के साथ करना चाहते हैं।

करण का मानना है कि लोग आलिया और रणबीर की शादी और पैरेंटहुड के बारे में जानने के लिए बेताब हैं, इसलिए वो उन दोनों को शो में बुलाना चाहते हैं। करण जौहर के चैट शो में इस बार करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार जैसे सितारे दिख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें